देश

जनता के मुद्दे उठाते हैं गोपाल इटालिया

विधानसभा चुनाव से पहले ही विवादित बयानबाजी और आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहने वाला कथाकथित वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी जहां आप पर हमलावर है। वहीं अब आप आदमी पार्टी की तरफ से पलटवार किया गया है। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गोपाल इटालिया का बचाव किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि अगर आप नेता गोपाल इटालिया ने कोई भी आपत्तिजनक शब्द कहा हो। किसी के बारे में कहा हो आप सख्त से सख्त कार्रवाई करो। आपका मन करता है तो उनको जेल में डालो लेकिन गोपाल इटालिया जो सवाल पूछ रहे हैं, उन सवलों का जवाब दो। आज आपसे साढ़े छह करोड़ गुजराती जो महंगाई से लेकर बेरोजगारी तक सवाल पूछ रहे हैं, उसका जवाब दो।

राघव चड्ढा ने कहा कि भ्रष्टाचार से लेकर गुजरात में चल रहे अवैध शराब के व्यापार तक उन सवालों का जवाब दो। आज गोपाल इटालिया क्या कह रहे हैं, वो यही कह रहे हैं कि सामान्य गुजराती परिवार के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। गुजरात में हर जगह इलाज और ऑपरेशन मुफ्त हो। गोपाल इटालिया कह रहे हैं कि आज गुजरात के हर घर को 300-400 यूनिट बिजली मुफ्त मिले। जो बड़े-बड़े मंत्रियों को मिलती है वो आम गुजराती को भी मिले। क्या गोपाल इटालिया पर बीजेपी इसलिए हमलावर है क्योंकि वो पटेल हैं और पाटीदार समाज से आते हैं? कुछ साल पहले गुजरात में पाटीदार समाज ने बीजेपी के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ा आंदोलन किया था। क्या बीजेपी आज उसी आंदोलन का बदला पाटीदार नेता गोपाल इटालिया से लेना चाहती है?राघव चड्ढा ने कहा कि गोपाल इटालिया तो साढ़े छह करोड़ गुजरातियों के हित की  बात कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी आज गोपाल इटालिया के कोई पुराने कथाकथित वीडियो को मुद्दा बनाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी और  साढ़े छह करोड़ गुजरातियों के सवालों से भटकाने के लिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button