देश
बीजेपी का वो मुस्लिम चेहरा जो दो पीएम की सरकारों में बनें मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी 16 अक्तूबर को अपना 65वां जन्म दिन मना रहे है। मुख्तार अब्बास नकवी ने वर्ष 2022 में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। 15 अक्तूबर 1957 को इलाहाबाद के फूलपुर तहसील के सराय ममरेज थाना क्षेत्र स्थित भदारी गांव में जन्में मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। ये उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं एनडीए के दो अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान मंत्री बनाया गया। पहले ये अटल बिहारी सरकार और फिर मोदी सरकार पार्ट वन और पार्ट 2 दोनों में मंत्री के दौरान केंद्रीय मंत्री बनाए गए। वह भाजपा के अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले नेताओं में सबसे वरिष्ठ भी हैं। वह मजबूती से भाजपा का पक्ष रखते हैं।






