देश
घर पर पनाह देनेवालों के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अवैध प्रवासियों को आश्रय देने को राज्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और घोषणा की कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए जल्द ही घर-घर सर्वे किया जाएगा। बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवासियों की आमद पर गंभीर चिंता जताते हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन स्थानीय लोगों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे जो ऐसे विदेशियों को किराए पर अपने घरों में रहने की अनुमति दे रहे हैं।






