देश
CBI-ED का दुरुपयोग करके भाजपा मुझे यहां आने से रोकना चाहती है
दिल्ली में कथित तौर पर शराब घोटाले को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सोमवार को सीबीआई ने 9 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद मनीष सिसोदिया जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर है। आज मनीष सिसोदिया गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। गुजरात में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करके उन्हें गुजरात जाने से रोकना चाहती है। इसके साथ ही सिसोदिया ने दावा किया कि गुजरात के लोग मन बना चुके हैं और यहां परिवर्तन होकर रहेगा। सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के लोगों में उम्मीद जागी है कि दिल्ली के स्कूल अच्छे हो सकते हैं तो गुजरात के भी हो सकते हैं।






