कांग्रेस के हाथ को कौन करेगा मजबूत
कांग्रेस के हाथ को आखिर कौन मजबूत करेगा, इसको लेकर आखरी फैसला बुधवार को होगा। 17 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना बुधवार को होगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। इन्हीं दोनों के बीच अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। 24 साल बाद ऐसा मौका आया है जब गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस की कमान संभालने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे का दवा काफी मजबूत माना जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी बताया जाता है। यही कारण है कि कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका समर्थन किया था। साथ ही साथ कई प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी उनके समर्थन की बात कही थी। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी 22 वर्ष तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं हैं उन्होंने PM पद नहीं स्वीकारा। 30 साल से यह परिवार किसी पद पर नहीं आया सिर्फ संगठन की ज़िम्मेदारी संभाली थी वो भी छोड़ दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका दुख हम सबको है राहुल गांधी जी अगर इसे संभालते तो एक नया मैसेज जाता। आपको बता दें कि 2019 में मिली चुनावी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद की कमान छोड़ दी थी। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी के अंदर कुछ मांग रखी थी। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे थीं।






