उत्तर प्रदेश

विश्व भारतीय युवा शक्ति की ओर देख रहा : डॉ. पीसी केसरी

प्रयागराज । भारत विश्व के सबसे बड़े देशों का समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह हर भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। सारी दुनिया में सर्वाधिक युवाओं वाला देश भारत है जो सम्पूर्ण विश्व में 21 प्रतिशत है। जिसके कारण पूरा विश्व वैश्विक समस्याओं को निवारण के लिए भारतीय युवा शक्ति की ओर देख रहा है।

यह बातें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पी.सी. केसरी ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जी-20 के अंतर्गत वाई-20 इंडिया चौपाल में सम्बोधित करते हुए कही। दरियाबाद रोटरी क्लब पार्क में रविवार को आयोजित चौपाल में उन्होंने युवाओं और छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार भी उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए देश के युवाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर, कौशल युक्त एवं युवाओं के अंदर कुशल नेतृत्व की क्षमता को निखारने के लिए वाई-20 इंडिया चौपाल के अंतर्गत सेमिनार एवं चौपाल का आयोजन कर रही है।

उन्होंने कहा कि वाई-20 जी-20 के अंतर्गत आने वाले इंगेजमेंट ग्रुप का एक हिस्सा है। यह जी-20 देश के नागरिक समाजों, सांसदों, थिंक टैंक, महिलाओं, युवाओं, सभी को व्यवसायियों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाता है। इसका उद्देश्य युवाओं की सोच का पता लगाकर नीति प्रस्ताव में उनके सुझावों को शामिल करना है।

इस अवसर पर प्रो. मृत्युंजय परमार ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हमारा भारत वर्ष है। जिसका प्रभार भारत के युवाओं के कंधों पर है। जिसका प्रभार हमें उठाने के लिए तैयार रहना होगा। एडवोकेट हरीश मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने ट्वेंटी इंडिया चौपाल के मुख्य एजेंडा जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण, लोकतंत्र और शासन में युवा के कर्तव्य, और स्वास्थ्य कल्याण और खेल से जुड़े विषय पर अपनी बातों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button