देश

SAD संरक्षक प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल मोहाली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। फिलहाल वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से बात की है।
गृह मंत्री अमित शाह ने आज ट्वीट किया, “यह जानकर चिंतित हूं कि दिग्गज नेता श्री प्रकाश सिंह बादल जी अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। श्री सुखबीर सिंह बादल जी के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में टेलीफोन पर चर्चा हुई। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” पिछले साल जून में, पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके बादल को गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी 2022 में, उन्हें पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिस दौरान उनका हृदय और फेफड़े की जांच भी हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button