देश

30 अप्रैल को नए इतिहास की रचना होगी : अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा । केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 30 अप्रैल को नये इतिहास की रचना होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100वां संस्करण दुनिया का सबसे ज्यादा लोगों द्वारा सुना जानेवाला रेडियो ब्रॉडकास्ट बनेगा और रिकॉर्ड कायम होगा।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चाराडीह में कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर, 2014 को हुई थी। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 52 भाषाओं एवं बोलियों में होता है, जिनमें 11 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात दुनिया का इकलौता रेडियो प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से राष्ट्र का कार्यकारी प्रमुख हर महीने जनता से सीधा संवाद करता है।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद, राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि मन की बात में चर्चा के बाद सेल्फी विथ डॉट से बालिकाओं की गरिमा बढ़ाने का अभियान चला। स्टैच्यू क्लीनिंग के आह्वान पर जन-जन में राष्ट्र के नायकों के प्रति सम्मान के भाव में वृद्धि हुई।फिट इंडिया के नारे ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मन की बात ने देश को एकजुट होकर आपदा का सामना करने के लिए तैयार किया। लोगों में उत्साह भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button