देश
भाजपा की हर्षा को हरा कांग्रेस की पुष्पा बनीं अध्यक्ष

जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा कायम है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा यादव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी हर्षा चंद्राकर को हराकर जीत दर्ज की। पुष्पा यादव को जहां 7 मत मिले तो वहीं हर्षा को 4 मत ही मिले।
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 4 मई को चुनाव हुआ। शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन के बाद से यह पद खाली था। चुनाव में जीत दर्ज कर पुष्पा यादव अब इस कुर्सी पर बैठेंगी। चुनाव परिणाम आते ही पुष्पा यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्हें खुद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, गिरीश देवांगन, भिलाई चरोदा मेयर निर्मल कोसरे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बधाई दी।






