देश

पन्ना प्रमुख की मतदाताओं से पूरी तरह घुलनशीलता होनी चाहिए : रविन्द्र राजू

हिसार । पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के चलते भाजपा की बूथ स्तर की बैठकों का आयोजन लगातार जारी है। सम्मेलन के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। यह बात निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू व जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. कमल गुप्ता ने दावा किया कि यह हिसार के इतिहास में अपनी तरह का पहला पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा।

मंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि सब्जी मंडी मंडल के 6 बूथों की बैठक का आयोजन लोक निर्माण विश्राम गृह में मेयर गौतम सरदाना के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की। अर्बन मंडल की बैठक का आयोजन लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रदेश सचिव सरोज सिहाग पार्षद, डॉ. महेंद्र जुनेजा, भाजपा नेत्री सुदेश चौधरी ने की।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील बुडाकिया ने की। शहरी मंडल की बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यलय में आयोजित किया गया। बैठक का संयोजन शक्ति केंद्र प्रमुख घनश्याम गोयल ने किया, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने की। प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने देवदुर्लाभः कार्यकर्ताओं पर नाज है जिनकी बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी परिवारों में निरंतर संपर्क रखें। पन्ना प्रमुख की मतदाताओं की पूरी तरह घुलनशीलता होनी चाहिए।

मेयर गौतम सरदाना ने इस अवसर पर कहा कि आने वाले चुनावों में पूरी बागडोर पन्ना प्रमुखों पर रहने वाली है। हम पन्ना जीत जाएंगे तो बूथ अपने आप जीता जा सकेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता व सुरेन्द्र सिंह सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button