देश

कमलनाथ ने सीएम शिवराज को बताया शिलान्यास मंत्री

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यहां भी मुख्य मुकाबता भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस जबरदस्त तरीके से सत्तारूढ़ बाजपा पर हमलावार है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कह दिया कि वह सीएम होने के साथ-साथ शिलान्यास मंत्री भी हैं, जेब में नारियल रखते हैं।
मप्र कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र में बजरंग दल के प्रतिबंध का उल्लेख करने पर कहा कि एससी ने जो कहा है, हम उसका पालन करेंगे और वह उन व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, जो नफरत की राजनीति में लिप्त हैं। हम किसी को भी निशाना नहीं बना रहे हैं। इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले। प्रदेश में इस साव विधानसबा के चुनाव होने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button