देश

मोदी सरकार के 9 साल के सफर को यादगार बनाएगी भाजपा : डॉ. संजय शर्मा

चंडीगढ़ । मोदी सरकार के 9 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए हरियाणा भाजपा तीन जून को मेगा रोड शो करेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी नारनौल से प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हजारों गाड़ियों के साथ पांच लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता विकास तीर्थ दर्शन वाहन रैली में शामिल होंगे।

रैली के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने महेंद्रगढ़-भिवानी, रोहतक, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसदों, विधायकों, 2019 का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और 3 जून को होने वाली विकास तीर्थ दर्शन की रणनीति बनाई। इस कार्यक्रम का संयोजक जवाहर सैनी को बनाया गया है। उनके साथ पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, कल्याण सिंह, समय सिंह भाटी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा हरियाणा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हरियाणा भाजपा द्वारा 30 जून तक चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत नारनौल से ईस्माइलाबाद कुरुक्षेत्र लोकसभा तक एक बड़ा मेगा रोड शो किया जाएगा। हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए मोदी जी द्वारा दी गई सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी विकास का एक तीर्थ है। इसको दर्शाते हुए रैली निकाली जाएगी। इतना ही नहीं पांचों लोकसभा में किए गए विकास कार्यों को दर्शाते हुए होर्डिंग और बैनर भी लगाए जाएंगे। डा. शर्मा ने बताया कि यह रैली शनिवार को प्रात: 9 बजे नारनौल से शुरू होगी।

जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ होगा स्वागत

डॉ. शर्मा ने बताया कि विकास तीर्थ यात्रा वाहन रैली शुरू होने के बाद उसका पहला स्वागत अटेली विधानसभा में होगा। जब गाड़ियों का काफिला दादरी जिला में प्रवेश करेगा तब वहां पर सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि भिवानी में जोरदार स्वागत के बाद रैली का रोहतक के खरखड़ा में भी फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से स्वागत होगा। इसी तरह जींद के जुलाना, सफीदो, करनाल के असंद, कैथल के राजौंद में इस मेगा रोड शो का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button