दबिश के दौरान नाली में गिरे युवक की हार्ट अटैक से मौत

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। थाना सुबेहा पुलिस की दबिश के दौरान नाली में गिरा युवक अचानक हार्ड अटैक पड़ने से मरणासन्न हो गया।आनन-फानन में जिसे पुलिस उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना सुबेहा पर बीती 24 अप्रैल को एक गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें 22 अप्रैल की रात सुलेमानपुर गांव में हुई आपसी मारपीट हुई थी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 12 लोगों की गिरफ्तारी कर ली थी।
इसी मुकदमे में राजेश निवासी सुबेहा कस्बा पर मुकदमा दर्ज था। पुलिस लगातार राजेश की तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन पिछले ढाई महीने से इसका कोई पता नहीं चल रहा था। लेकिन फिर सूचना मिली कि राजेश अपनी ससुराल पड़ोसी जनपद अमेठी थाना कमरौली गांव बलिया में गया हुआ है। जिसके बाद थाना सुबेहा पुलिस की टीम सुबह गांव पहुंची। जिस पर वह वहां नहीं मिला।
रिश्तेदारों ने बताया कि गांव के पास नहर की तरफ गया है। पुलिस रिश्तेदारों के साथ जब वहां पहुंची। तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जिससे आगे बनी नाली में उनकी नजर नही पड़ी और वह अनियंत्रित होकर उसमें गिरकर मरणासन्न हो गया।जिसके बाद परिजन व पुलिस राजेश को लेकर जगदीशपुर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। साथ ही देर शाम आई चिकित्सीय पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ड अटैक निकल कर आया है।






