सीएम मनोहर लाल ने 225 करोड़ 9 परियोजनाओं की आधारशिला रखी

सोनीपत ।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिला में सोनीपत की 225 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाएं दी हैं। सोनीपत के लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। सांसद रमेश कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि सोनीपत की विकास परियोजनाओं का विधिवत रूप से मंगलवार को शिलान्यास और उदघाटन किया।
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि जिले की 17 विकास परियोजनाओं की लागत लगभग 225 करोड़ रुपये हैं। केंद्र की रेलवे व सडक़ परियोजनाओं की बड़ी सौगात सोनीपत को मिली है। रेल कोच फैक्टरी में अब करीब 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर वंदे भारत ट्रेन की बोगी निर्माण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि आजादी के 100वें वर्ष तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे। 61 करोड़ 53 लाख 34 हजार रुपये की लागत की नौ विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के विशेष मरम्मत 37 विभिन्न सडक़मार्ग हैं। 163 करोड़ 44 लाख 58 हजार रुपये की लागत की आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
इनमें विशेष रूप से बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल रहा है। साथ ही बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में गर्ल्स हॉस्टल-09 की बिल्डिंग, जींद जिला के खरहल गांव तथा रेवाड़ी जिला के कृष्णा नगर में बने बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के क्षेत्रीय केन्द्र में शैक्षणिक ब्लॉक का निर्माण किया गया।






