उत्तर प्रदेशबाराबंकीमौसम

तटबंधों पर मौजूद सभी गड्ढे तत्काल भर दिए जाएं : जिलाअधिकारी अविनाश कुमार 

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

सूरतगंज-बाराबंकी। जैसे-जैसे बाढ़ जनपद में दाखिल हो रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार इस आपदा को लेकर बेहद संजीदा है। बुधवार को जिलाधिकारी ने हेतमापुर तटबंध के सरसंडा, बेलहरी, सुंदरपुर, पर्वतपुर सहित आदि ग्रामों में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने यह संबंधित मातहतों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव के समस्त कार्य तय समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। ताकि किसी को अनावश्यक समस्या का सामना न करना पड़े। तटबंधों पर मौजूद सभी गड्ढों की भराई तत्काल कर दी जाए। स्वास्थ्य विभाग तत्काल गर्भवती महिलाओं का चिंतन करें तथा जुलाई-अगस्त में जिन महिलाओं की डिलीवरी संभावित है। उन्हें पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया संपन्न की जाए।

आगे उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगे हैंडपंप को ऊंचा कराने गोवंश एवं अन्य पशुओं को भी समय से ही गौशाला आदि पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी रामनगर अनुराग सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड शशिकांत सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button