देश

योगा प्रशिक्षक सुरेन्द्र मोहन राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित

हिसार । घर-घर योगा की अलख जगाकर लोगों को योगा के लिये प्रेरित करके योगा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शांति नगर निवासी सुरेन्द्र मोहन को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लखनऊ की वर्थी वैलनेस फाऊंडेशन संस्था ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिये जाने के सम्बंध में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

पतंजलि योग समिति के सह योग प्रशिक्षक व एमडी एक्युप्रेशर सुरेन्द्र मोहन ने भी आवेदन किया था। उन्हें योगा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर संस्था की संस्थापक मानसी बाजपेयी व सोम्या बाजपेयी ने राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है। सुरेन्द्र मोहन ने हाल में एकता पार्क, छोटूराम कॉलोनी में 15 दिन का व लाहौरिया चौक के निकट स्थित लाहोरिया चिल्ड्रन पार्क में पांच दिन का निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगाया व अब शांति नगर पार्क में योग शिविर चल रहा है।

सह योग प्रशिक्षक सुरेन्द्र मोहन का मानना है कि शरीर को स्वस्थ रखना है तो योगा करना ही होगा। योग के सहारे कई रोग तक ठीक हो जाते हैं। योग करने से हमेशा ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button