देश

आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन एक से 13 अगस्त तक

कांकेर । महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा जिले में शून्य से 06 वर्ष तक के 58 हजार बच्चों का आगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार में वजन और उंचाई का मापन किया जायेगा। पूर्व में निर्धारित लक्ष्यों तथा कार्य योजना के अनुसार 01 से 13 अगस्त की अवधि के मध्य कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रां में वजन त्यौहार का अयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के 58 हजार बच्चों का वजन लिया जायेगा। राज्य शासन द्वारा बच्चों में उम्र के अनुसार बच्चों का वजन लेने पर पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करने हेतु वर्ष 2012 से अब तक 09 बार वजन त्यौहार आयोजन किया जा चुका है।

वजन त्यौहार आयोजन का उद्देश्य जिले में कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना। प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की सही पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए प्रत्येक गांव में कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगाना। कुपोषण की सही स्थिति को जानकर प्रत्येक बच्चे की जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज कर राज्य में कुपोषित बच्चों की स्थिति का डाटाबेस तैयार करना। कुपोषण पर जन जागरूकता में वृद्धि लाना। राज्य कि प्रत्येक केन्द्र, ग्राम पंचायत, विकासखंड में पृथक-पृथक कुपेषण की वर्तमान स्थिति की जानकारी तैयार करते हुए कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार किया जाना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार वजन त्यौहार का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मितानीन, ग्राम सचिव, पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि गण एंव अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button