देश

सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की फोटोग्राफी टीम बनी चैंपियन

जैसलमेर । सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की टीम ने 2023-24 की चौबीसवीं अन्तर फ्रंटियर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फोटोग्राफी में विजेता रहकर चैम्पियन ट्रॉफी और वीडियोग्राफी में उप विजेता रहकर रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की।

इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के आरक्षक डी रवि ने वीडियोग्राफी में गोल्ड मेडल अपने नाम पर किया और आरक्षक मनोज कुमार साहू ने भी फोटोग्राफी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस अवसर पर राजस्थान फ्रंटियर महानिरीक्षक पुनीत रस्तोगी ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम को क्रमशः विजेता और उपविजेता रहकर राजस्थान फ्रंटियर का नाम ऊंचा रखने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विदित है कि चौबीसवीं अन्तर फ्रंटियर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 24 जुलाई से 28 जुलाई तक सीमा सुरक्षा बल एकेडमी, टेकनपुर (ग्वालियर ) मध्यप्रदेश में हुआ और इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के बारह फ्रंटियर की टीमों और एक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग की टीम सहित कुल तेरह टीमों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button