देश

मुख्यमंत्री ने बादल अकादमी के रिकॉर्डिंग स्टूडियो का किया शुभारंभ

जगदलपुर । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बादल रिकार्डिंग स्टूडियों का शुभारंभ, एवं संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ, बादल संस्था के त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन,गोंडी, भतरी, हल्बी, धुरवा भाषा में संकलित लोकगीत पुस्तक का विमोचन,आमी आव बस्तरिया हल्बी गीत का विमोचन किया। साथ ही बादल संस्था में विभिन्न विधा में प्रदर्शन किये गये कलाकारों का मानदेय वितरण किया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमी आव बस्तरिया हल्बी गीत का विमोचन किया गया। इस गीत को बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अपनी आवाज दी है। बादल अकादमी में स्थापित रिकार्डिंग स्टूडियो में गीत को रिकॉर्ड किया गया है। यह अकादमी द्वारा अपना पहला गीत रिकॉर्ड कर आज विमोचन करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार बस्तर की पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, गीत, साहित्य और बोली भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए जगदलपुर के समीप आसना में बादल अकादमी संस्था का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button