देश

राज्यपाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रांची । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सोमवार को राज भवन के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) की ओर से ”तिरंगा यात्रा” निकाली गई है। इसमें बड़ी संख्या में रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा। यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा। हमारे देश से ही हमारी पहचान है। आज हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button