देश

भाजपा कार्यालय कच्ची छावनी में पब्लिक दरबार का आयोजन

जम्मू । जम्मू शहर में स्थित भाजपा कार्यालय कच्ची छावनी में पब्लिक दरबार का आयोजन किया गया। इस पब्लिक दरबार में जम्मू के डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने लोगों की समस्याओं को सुना। डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि इस जनता दरबार में बुद्धिजीवी व अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी समस्याओं को मौके पर ही हल किया गया और कुछ लोग ऐसे थे, जिनकी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button