थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
रूपईडीहा बहराइच। शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन मे सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के द्वारा क्षेत्र में मय फोर्स पैदल गस्त की किया जा रहा है ।मंगलवार को गस्त के दौरान थाना प्रभारी ने आम जनमानस व दुकानदारों से बातचीत किया और उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। पैदल गस्त के दौरान उप निरीक्षक अश्वनी पांडे, हेड कांस्टेबल रवि सिंह,कांस्टेबल रामवीर चौहान, धर्मनाथ साहनी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने लोगो से कहा की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। पुलिस जनहित की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। अगर किसी कारण बस डायल 112 पर फोन नही लगता तो वो थाने के सरकारी नंबर पर भी संपर्क कर सकते है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पर मौके पर पहुंचकर मामले का निस्तारण करेगा और लोगों को सुरक्षा प्रदान करेगा।






