उत्तर प्रदेशबहराइचलापरवाही

नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशासी अधिकारी पर एक लाख का जुर्माना

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा पर राज्य सूचना आयोग की ओर से एक लाख रुपए का हुआ जुर्माना लगाया गया है।

मालूम हो कि आरटीआई कार्यकर्ता रोशन लाल नाविक के द्वारा जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के आधार पर चार अलग अलग मामलों में सूचना मांगी गई थी लेकिन अधिशासी अधिकारी की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस पर राज्य सूचना आयोग की ओर से चारो मामलों में 25 – 25 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

राज्य सूचना आयोग के इस फैसले पर आरटीआई कार्यकर्ता रौशन लाल नाविक ने आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री नाविक पिछले कई वर्षों से लगातार भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सूचना मांगते रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button