देश

नगरीय विकास में भी राजस्थान मॉडल स्टेट: मुख्यमंत्री

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क (द गार्डन ऑफ जॉय) को लोकार्पण कर सौगात दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और अन्य मंत्रियों के साथ पार्क का अवलोकन किया। गहलोत ने पार्क में पौधारोपण भी किया और गन मेटल से बनी ट्री मैन प्रतिमा के सामने सामूहिक फोटोशूट कराया।

चिल्ड्रन पार्क में बच्चों ने फूल देकर गहलोत का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के लिए बधाई संदेश लिखा। उन्होंने बोट में बैठकर भी पार्क का निरीक्षण किया। इससे पहले गहलोत ने वाणिज्यिक कर विभाग के नवनिर्मित कर भवन कोटा और दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कोटा के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय एवं नवीन शाखा भवन की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय विकास में राजस्थान मॉडल स्टेट बन गया है।

मिलेगा तनावमुक्त खुशनुमा माहौल

इस पार्क में कोटावासियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को खुशनुमा माहौल मिलेगा। यहां नेचर और म्यूजिक के बीच घूमकर तनावमुक्त होंगे। पार्क में दोनों प्रवेश द्वारों पर विशाल फाउण्टेन भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button