उत्तर प्रदेशबहराइचलापरवाही

दावा हवा हवाई, जर्जर सड़क पर आवागमन को मजबूर हैं लोग

जन एक्सप्रेस/राहुल उपाध्याय

बहराइच। जिले के विकासखंड नवाबगंज में मुख्य मार्ग गड्डे में बदल गई है । ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए परेशानी बनी हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं।

नवाबगंज का मुख्य मार्ग घंटाघर से निमनिहारा चौराहा दो किलो मीटर मार्ग है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव ने बताया कि कई वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से सड़क की मरम्मत तक का कार्य नहीं कराया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसमें कुछ लोगों को अपनी जान भी गवांनी पड़ी है।

क्षेत्र के रामअशीष,अनिल कुमार, अभिषेक अवस्थी, ओम प्रकाश, अरविन्द मिश्रा, बिनोद कुमार यादव, मनमोहन लाल यादव, राजेश,रामजी, राधे श्याम, इकरार, सीमा, नदीम खान, शमी टेलर, अजय प्रताप, दिलीप, कैलाम नाथ वर्मा, दीपनारायन, शमीम अंसारी, हुसैनी, राकेश जयसवाल, पंकज पटेल, अर्जुन कुमार, शोभा, धीरज राम, गंगाराम, अंकित कुमार वर्मा, सन्तोष कुमार, शरीफ अन्सारी, अब्दुल फरीद, राजेश कुमार,मो.मेराज, राजकुमार, सुरेन्द्र तिवारी, रामू, भोलिन्द्र, सुरेन्द्र, सुहेल खान, धीरज, सिराज, वसीम, राजू खान, संजय,बुद्धी लाल गुप्ता, ननकऊ, कुलू अह‌मद, इसरार, ध्रुव कुमार साहू, राजेश कुमार, दिनेश, राम प्रताप, सर्वदुर्दशा अन्सारी, अभिषेक श्रीवास्तव, राजकरन, श्याम बहादुर, मकबूल, शकील अहमद, अकील अहमद, रहस आमद, मोहकीक, हसीब अहमद, मो-शाहिद, अब्दुल कादिर आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक, सांसद व जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।

किसी ने भी सड़क निर्माण कराने की जहमत नहीं उठाई है। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थित और भी दयनीय हो जाती है। सड़क कई वर्षों से उपेक्षा की शिकार है। बरसात के दिनों में तो इस मार्ग पर आवागमन ही पूरी तरह से ठप हो जाता है। ग्रामीणों को बाजार आने के लिए कई किलो मीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। क्षेत्र के सभी लोगो ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button