देश
16 अरब से अधिक के 2000 के 80 लाख नोट जमा व बदले गए, कल अंतिम दिन

मुरादाबाद । मुरादाबाद जनपद में अब तक 16 अरब से अधिक कीमत के 2000 के 80 लाख के नोट जमा हो चुके हैं या बदले गए हैं। बीती 19 मई को₹2000 के नोट 30 सितंबर के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा रिजर्व बैंक द्वारा की गई थी। जिसके बाद 23 मई से बैंकों में 2000 के नोट खाते में जमा करने या बदलवाने का कार्य शुरू हो गया था।
लीड बैंक मैनेजर विशाल दीक्षित ने बताया कि बीती 23 मई से 2000 के नोट जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी मुरादाबाद जनपद में 23 मई से 29 सितंबर तक ₹2000 के 8024940 नोट बैंकों के माध्यम से जमा किए गए हैं या बदले जा चुके हैं जिसकी कुल कीमत 16 अब से अधिक है।






