देश

गौ ग्राम सेवा संघ ने राजनैतिक दलों से गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने की रखी मांग

जोधपुर : गौ ग्राम सेवा संघ ने राजनैतिक दलों से गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने की मांग रखी है। संघ ने राजनीतिक दलों को अपने घोषण पत्र में इसे शामिल किए जाने की बात की है। इसके लिए अब संघ की तरफ से महाभियान शुरू किया जा रहा है। महाअभियान के संयोजक सूरजमाल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश निहाल, हरनारायण सोनी, एडवोकेट मानवेन्द्रसिंह ने संवाददाता सम्मेलन में यह मांग दोहराई।

उन्होंने गो ग्राम सेवा संघ राजस्थान व भारतीय देशी गोवंश गोचर औरण राज्य एवं राष्ट्रीय धरोहर महाअभियान ने गाय को राज्य व राष्ट्रीय धरोहर, गाय को उसके अनुवांशिक नाम से जाना जाय, ना कि कैटल से, के साथ राज्य गाय दिवस को घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की है।

शुक्रवार को शहर के सरदारपुरा स्थित सतसंग भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि भारतीय देशी गोवंश हमारे राष्ट्र की धरोहर है और सनातन काल से यह सनातन धर्म का आस्था का केंद्र रही है। देशी गोवंश वैज्ञानिक आधार पर, स्वास्थ्य, पर्यावरण कृषि की अधिष्ठात्री रही है। गाय के कारण से भारतीय कृषि और भारत का स्वास्थ्य आज तक अक्षुण बना रहा है। इन्हीं धार्मिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए गाय को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने की मांग करते हैं।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि राज्य गाय दिवस की घोषणा करें। गौ ग्राम सेवा संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी और जैविक कृषि विशेषज्ञ निर्मल बरडीया ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों से आग्रह है कि वर्तमान में गोचर का नामांतरण राज्य सरकार के पास होता है, सरकार इस नामांतरण को गाय व ओरण को देवता के नाम से करके, इसे पूर्ण रूप से सुरक्षित करें। भविष्य में गोचर भूमि की मालिक गाय हो, और ओरण का मालिक देवता हो, अत: इसे सरकारी रिकॉर्ड में मालिक गाय व देवता दर्ज किया जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button