उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने जारी किया 2024 के लिए कैलेंडर….

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने साल 2024 के छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है. अलग-अलग श्रेणियों में सरकार ने कुल 56 छुट्टियों का एलान किया है. सरकार द्वार जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई पर्व/त्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों की जन्म तिथि एक साथ एक तिथि/दिवस कोहोते हैं, तो ऐसी दशा में अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा. वर्ष 2024 अर्थात शक संवत 1945-1946 एवं विक्रम संवत 2080-2081 की समस्त सार्वजनिक अवकाशों की तिथियां निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन हैं.

योगी सरकार ने मो. हजरत अली के जन्म दिवस, गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइ़डे, ईद-उल-फितर, डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस, राम नवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, ईदुज्जुहा (बकरीद), मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा/ महानवनमी/ विजयादशमी, दीपवली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा और क्रिसमस डे का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button