उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाई टेंशन लाइन के तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राइमरी और जूनियर विद्यालय की छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार हटाए जायेंगे। इस संबंध में एक बार फिर से पहल शुरू होने जा रही है। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से इसके लिए सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए उन सभी विद्यालयों को चिन्हित करने को कहा गया है जहां ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी हुई है।

बता दे सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन लाइन तार हटाए जाने का मामला तत्कालीन बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के कार्यकाल में भी उठा था, इस दौरान करीब ढाई हजार विद्यालयों को चिन्हित भी किया गया था। लेकिन विद्यालय चिन्हित होने के बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं शुरू हो सकी थी।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से लखनऊ सहित प्रदेश भर में मौजूदा समय में 1,32000 से अधिक सरकारी स्कूलों का संचालन हो रहा है, इसमें करीब 5500 विद्यालय अलग-अलग जनपदों में हाई टेंशन लाइन तार के नीचे संचालित हो रहे हैं। वहीं कई विद्यालय ऐसे हैं जो 33000 वोल्ट लाइन के नीचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button