उत्तर प्रदेशरायबरेली

छात्रा से घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म…

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से घर में घुसकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी मां मवेशी चराकर कर वापस घर लौटी, बेटी की दशा देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के तत्काल गांव पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देर शाम खींरो थाना क्षेत्र के बाबा खेड़ा गांव निवासी कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही प्रकाश पुत्र मुन्नीलाल ने छात्रा के घर में कोई न होने का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया, ज़ब पीड़िता की मां जानवर चराकर वापस घर आई तों पीड़ित ने मां से अपनी आप बीती बताई तो घटना सुन सबके होश उड़ गये और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जहां मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया वही पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button