धर्म

आज का राशिफल 3 सितंबर 2022, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

Listen to this article

मेष: परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे।किसी काम में जल्दबाजी न करें। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। पूर्व के निवेश से लाभ होगा। सरकारी काम प्रगति पर होगा। कुसंगति को छोड़ें।

वृषभ: छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है।दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में लाभ होगा, संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। भाई-बंधुओं से प्रेम रहेगा।

मिथुन: आपकी सेहत संबंधी समस्या उभर सकती है। अनजान लोगों के साथ यात्रा करना घातक साबित हो सकता है।घरेलू खर्च में ज्यादा पैसे खर्च होंगे। आज संभलकर रहें, कीमती सामानों की सुरक्षा करें। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क: आपका धन नुकसान हो सकता है। किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं,शिक्षा-साहित्य से जुड़े लोगों काे सम्मानित किया जा सकता है। राजनीतिक लोगों को फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं।

सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अच्छे मौके मिल सकते हैं।पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। किसी से अपशब्द न कहें। संभलकर बातचीत करें। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या: भविष्य में यह भारी पड़ सकता है।कारोबार को लेकर जल्दबाजी में फैसले न लें। किसी कठिन परिस्थिति में फंस सकते हैं। युवाओं की करियर संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। आपकी पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है।

तुला: आपका मन एकांत में लगेगा। बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। ज्यादा तनाव लेना हानिकारक हो सकता है। कारोबार, करियर संबंधी समस्या दूर हो सकती है। दफ्तर में सावधान रहें। सत्संग में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे।

वृश्चिक: आपके रूके हुए काम में प्रगति होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। सार्वजनिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। धार्मिक गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद कर सकते हैं।

धनु: आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में शुभ सूचना मिल सकती है। दिन बेहद अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। तनाव कम होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।

मकर: दिन अच्छा गुजरेगा। विवाहितों को लाभ होगा। काम आज आसानी से पूरे होंगे।सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। किसी टेंशन से मुक्ति मिल सकती हैं।

कुंभ: महत्वपूर्ण फैसले परिवार के लोगों की सलाह के बगैर न लें। जल्दबाजी में आज कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं।अज्ञात बाधा दूर होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button