कानपुर

महानगर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्षों ने ग्रहण किया पदभार

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। महानगर कांग्रेस कमेटी उत्तर एवं दक्षिण क्षेत्र के अध्यक्षों के पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह निर्वतमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व नवनियुक्त अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी कानपुर कांग्रेस कमेटी उत्तर ग्वालटोली मकबरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लम्बे काफिले जो हाथो मे तिरंगे झण्डे लिये हुये थे ग्वालटोली, चुन्नीगंज, परेड, नई सडक़, मूलगंज, मेस्टन रोड से कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल पहुंचा वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित अध्यक्ष दक्षिण क्षेत्र भारी भीड़ के साथ विभिन्न मार्गो से होते हुये जुलूस कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा यहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारो के बीच निवर्तमान अध्यक्ष श्री हरप्रकाश अग्निहोत्री ने दोनो ही नवनियुक्त अध्यक्षो को पदभार ग्रहण कराया। कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसमस्याओं, साम्प्रदायिक एवं जातिवादी ताकतो के खिलाफ सडक़ों पर संघर्ष किया है इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान समाज के कमजोर तबको एवं दलितो के बीच उनकी चैखट- चैखट जाकर खाद्य सामग्री के पैकेट का भी वितरण किया यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव हो सका। कार्यक्रम का संचालन के.के. तिवारी ने किया तथा पदभार ग्रहण समारोह मे सर्वश्री शंकर दत्त मिश्र, राजाराम पाल, सोहिल अंसारी विधायक, स. कुलदीप सिंह, संजीव दरियाबादी, निजामुद्दीन खां, इकबाल अहमद, गुलाब सिंह कोरी, कमल जायसवाल, ग्रीनबाबू सोनकर, ममता तिवारी, अशोक धानविक, अब्दुल मन्नान, कृपेश त्रिपाठी, मदन मोहन शुक्ला, चन्द्रमणि मिश्र, विमल तिवारी, रवीन्द्र शुक्ला मुन्ना, पवन गुप्ता, कमल शुक्ला बेबी, सतीश दीक्षित, विजय त्रिवेदी बाबा, मो. रफीक, जफर शाकिर, शहजाद सिद्दीकी, डा. आरके जगत, संदीप शुक्ला, संतोष पाठक, मोहित मिश्रा, त्रिलोकी त्रिवेदी, फहद अब्बासी, इखलाक अहमद डेविड, अमिताभ मिश्रा, अवनीश सलूजा, हाजी वसीक, उबैदुर्रहमान, सरिता सेंगर, सुबोध बाजपेई, नरेश त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, विजय सिंह मर्तोलिया, मोनू मिश्रा, मुकेश बाल्मीकी, मो. तौहीद, प्रतिभा पाल अटल, शबनम आदिल, किरन गुप्ता, नीलम चैरसिया, डा. संतोष त्रिपाठी, अब्दुल खालिद, सानू बुन्देला, नूर आलम मदनी, चांद, टीसी कुरील, बृजभान राय व संदीप चैधरी आदि शामिल थे।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button