उत्तराखंड

डाकपत्थर में कांग्रेस की बैठक, दर्जनों परिवारों ने थामा तिरंगा

जिला संवाददाता- महेश रावत

जन एक्सप्रेस : डाकपत्थर के केशव माधवपुरम में कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में स्थानीय बस्ती के दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस में शामिल होकर अपनी आस्था जताई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने खुद इन परिवारों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि उनके कार्यकाल में इस बस्ती के लिए 96 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया था। उसी दौरान करीब एक किलोमीटर सड़क भी पक्की करवाई गई थी। लेकिन आज 10 साल बाद इलाके की हालत खराब है। पानी का भराव आम बात हो गई है। उन्होंने जनता से अपील की, अगर आपने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना तो इस क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का काम करूंगा।

इस मौके पर कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों में प्रिंस कंबोज, राजपाल, सुरेंद्र, महावीर, नीरज, राम चरण, श्रीनाथ, भूमि देवी, नरेश, रामधन सैनी, पंजाब सिंह, विनय गुप्ता और बारूद दत्त शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में दर्शन डोभाल, सुरेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, संदीप भटनागर, गोपाल सिंह, पंजाब सिंह, अमजद और ओमवीर सिंह समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री के पुराने कामों और मौजूदा हालात के बीच का यह अंतर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। कांग्रेस इस कार्यक्रम को संगठन मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button