उत्तराखंडपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के 7 होनहार युवा बने सेना अधिकारी गौरव समारोह में हुआ अभिनंदन

जन एक्सप्रेस  / पिथौरागढ़ :   गौरव सम्मान समारोह” में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून की पासिंग आउट परेड में सेना अधिकारी के रूप में चयनित जिले के सात होनहार युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर कल्पना देवलाल एवं पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मानित होने वाले युवाओं में आकाश लुण्ठी, साचिन सिंह धामी, कुनाल जोशी, रोहित सामन्त, भूपेन्द्र सिंह सोन, दीपक बिष्ट तथा दिव्यांशु सिंह शामिल रहे। इन युवाओं ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान नवचयनित सैन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सफलता के लिए अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प को सबसे महत्वपूर्ण बताया। अधिकारियों ने सेना में भर्ती, प्रशिक्षण और देश सेवा से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि पिथौरागढ़ की पहचान सैनिकों और सैन्य अधिकारियों की भूमि के रूप में रही है। सीमांत क्षेत्र के युवाओं की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी नवचयनित अधिकारियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सेना में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में डीडी न्यूज के स्टेट हेड एवं पीआईबी के हेड संजीव सुन्दरियाल, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश देवलाल, केदार सेठी, पार्षद दिनेश कापड़ी, पुष्पा उप्रेती, प्रवीण उपराड़ी, भूपेन्द्र कठायत, मोहित चौसाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button