उत्तराखंड

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकली देव डोलियां, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

जन एक्सप्रेस : पुरोला क्षेत्र के आराध्य देवता राजा रघुनाथ माटिया महासू महाराज व काली माता की पवित्र दो धाम चार दीवसीय यात्रा मंगलवार को पुजेली थान से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हुई। देव डोलियां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुईं। यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

देव डोलियों के यात्रा मार्ग पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। माहौल देव जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव डोलियों के साथ यात्रा में शामिल हुए और अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की कामना की।

स्थानीय लोगों के लिए यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी है। देव डोलियों की इस पवित्र यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। यात्रा में पुजारी, देव माली, बजीर, सयाणे, बाजगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button