देश

तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा…

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संसद के पद से इस्तीफे दे दिया है.उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपना इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंप दिया है.

मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “मैंने जादवपुर के लिए एक सपना देखा था, लेकिन मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जब कोई व्यक्ति फिल्मी पृष्ठभूमि से आता है तो उसे यह कहकर बदनाम करना बहुत आसान होता है कि वह काम नहीं करता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button