उत्तर प्रदेशलखनऊ

नेशनल हेल्थ मिशन: कर्मचारियों को इस महीने 20 को मिलेगा पैसा…

Listen to this article

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएम कर्मचारियों को मार्च महीने में होली से पहले यानी की 20 मार्च तक वेतन देने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। यह आदेश मिशन निदेशक ने जारी किया है।
24 व 25 मार्च को होली पर्व होने और वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्ति के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के 20 मार्च तक वेतन दे दिया जाये। यह वेतन 18 मार्च तक की उपस्थिति के आधार पर देने को कहा गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने इससे संबंधित पत्र सभी जनपदों के अधिकारियों को भेज दिया है। मिशन निदेशक के इस आदेश पर संयुक्त स्वास्थ्य राष्ट्रीय मिशन कर्मचारी संघ ने मिशन निदेशक के इस कार्य को स्वागत योग्य बताया है। संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया है कि सरकार के इस कदम से संविदाकर्मी अपना त्योहार मना सकेंगे। उन्होंने बताया कि हर महीने की सात तारीख को संविदा कर्मचारियों को वेतन मिल जाता है, लेकिन त्योहार की वजह से वेतन जल्दी मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट नहीं रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button