देश

बीएसएफ ने पकड़े गए दो बांग्लादेशी को सद्भावना के तौर पर बीजीबी को सौंपा

सिलीगुड़ी । उत्तर बंगाल के सीमा पर तैनात सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। हालांकि सद्भावना का संदेश देते हुए उन दोनों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। बीएसएफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुडी सेक्टर के अंतर्गत बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) महादेव के सीमा प्रहरियों ने दो बांग्लादेशी नागरिकों बाबू राम (48) और अंकोन चंद्र रॉय (20) को बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करते पकड़ा है। बांग्लादेशी से बीएसएफ ने पूछताछ करने पर पता चला कि वह अनजाने में सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर गया था। बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच एक कम्पनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग कर दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को सद्भावना के तौर पर बीजीबी को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button