उत्तराखंड

सेब उत्पादक कृषकों का दल हिमाचल प्रदेश के लिए हुआ रवाना

गोपेश्वर । जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के निर्देश पर रविवार को मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली जेपी तिवारी ने चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज नीती, बांपा, गम्साली, माणा, कैलाशपुर, देवाल के वाण,ज्योतिर्मठ सुनील गांव के 20 सेब उत्पादक कृषकों के दल हिमाचल के लिए रवाना हुआ। यह दल यहां जाकर सेब उत्पादन की उच्च तकनीकी का प्रशिक्षण लेंगे।

मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि कृषकों का यह दल हिमाचल प्रदेश के वाईएस परमार यूनिवर्सिटी नौनी प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए रवाना किया गया, जिसमें सेब उत्पादक कृषक सेब उत्पादन की उच्च तकनीकी के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद में उन्नत किस्म के सेब उत्पादन कार्य को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेब उत्पादन का कार्य किया जाता है। यहां के काश्तकार भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर अपने सेब की गुणवत्ता को बढ़ा कर अच्छी आदमानी प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी रघुबीर सिंह राणा, दिगपाल नेग, कृषक कुंदन सिंह टकोला, रघुवीर परमार, बलवंत सिंह, शैलेश पंवार, मितेश पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button