उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य खबरें

गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग संचालन में हो रहा खेल

पार्किंग की जगह दुकान और सड़को पर पार्किंग

जन एक्सप्रेस/ गाजियाबाद: नगर निगम गाजियाबाद प्रशासन द्वारा पार्किंग व्यवस्था संचालन में बड़ा खेल खेला जा रहा है। सार्वजनिक और गैर पार्किंग स्थलों और सड़कों तक पर पार्किंग के नाम पर वसूली का खुला खेल प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता से चल रहा है। जबकि आम जनता यातायात दुर्व्यवस्था और आर्थिक शोषण का शिकार हो रही है। ट्रांस हिंडन के वैशाली सेक्टर 1 स्थित मैक्स हॉस्पिटल के बाहर और वैशाली मेट्रो स्टेशन पास कृष्णा वाटिका की दीवार के साथ बाइक स्कूटर पार्किंग करवाकर यातायात को प्रभावित किया जा रहा । जबकि पार्किंग के लिए जीडीए की मल्टी लेवल पार्किंग भी संचालित है।
पार्किंग के खेल में सत्ता संरक्षण और अधिकारियों की शह का आरोप जनता खुद लगा रही है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

पार्किंग की जगहों पर खान पान की दुकान जनता परेशान
वैशाली परिक्षेत्र जो ट्रांस हिंडन का बड़ा बाज़ार है । यहां पर पार्किंग स्थल को निगम प्रशासन के संरक्षण प्राप्त दबंग पार्किंग संचालन करने वाले ने दुकानों को दैनिक किराए पर देकर पूरे क्षेत्र के यातायात व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस के चक्रमण के बाद भी आम नागरिकों को पार्किंग और जाम की समस्याओं को लेकर हमेशा परेशान रहना पड़ता है। सार्वजनिक और पार्किंग की जगहों पर अवैध बाजार और पार्किंग संचालित करने वाले एक सिंडीकेट की तरह सारे प्रशासनिक व्यवस्था को मैनेज करके जनता के लिए सर दर्द साबित हो रहे हैं। जबकि पुलिस हो या नगर निगम अधिकारी सभी प्रशासनिक भवनों में बैठकर शिकायत पर कार्यवाही की बात कहते हैं। लेकिन जमीनी हक़ीक़त इससे बिल्कुल विपरीत है। निजी स्वार्थ की पूर्ति के चलन के आगे जनता की परेशानियां भी प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों को नहीं दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button