उत्तर प्रदेशपीलीभीतराज्य खबरें

न्याय की आस में भटकती रही, अफसरों की बेरुखी से बेहोश हुई पीड़िता!

जन एक्सप्रेस/पीलीभीत: पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के रुरिया गांव की रहने वाली विद्यावती, पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार, पिछले दो साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए पूर्ति विभाग के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन हर बार उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। वहीं, गांव में कई अपात्र परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ मिल रहा है, जिससे पीड़िता को अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों के बावजूद नहीं मिली राहत
विद्यावती ने राशन कार्ड निरस्त होने की जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करके ली, लेकिन हर बार संबंधित अधिकारी गलत और झूठी आख्या लगाकर जांच को दबा देते हैं। इससे पीड़िता को कोई समाधान नहीं मिला और उन्हें लगातार विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

अपर जिला अधिकारी कार्यालय में बेहोश हुई महिला
न्याय की उम्मीद में विद्यावती अपनी शिकायत लेकर अपर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गईं। कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। इस घटना से प्रशासन की उदासीनता उजागर होती है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button