उत्तर प्रदेशपीलीभीतराज्य खबरें

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, आज अष्टमी पर होगा कन्याभोज

मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चैती मेले में दिखी गहमागहमी

जन एक्सप्रेस/पीलीभीत: पीलीभीत में चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना की। शहर समेत ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां यशवंतरी देवी मंदिर, महा मातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट कॉलोनी के दुर्गा मंदिर समेत तमाम स्थानों पर सुबह से ही भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर माता के दर्शन को पहुंचने लगे। मंदिरों में सुबह और शाम की आरती के दौरान जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

शहर में भक्ति की बयार बह रही है। शनिवार को अष्टमी पूजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह कन्याभोज की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में भी जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं, यशवंतरी देवी मंदिर में चल रहे चैती मेले में झंडी चढ़ाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दोपहर में भजन संध्या का आयोजन कर महिलाओं ने मां को भजनों से प्रसन्न कर मनौती मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button