रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया । उन्होंने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार ड्रिल करवाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया । उन्होंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई । एसपी ने परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए तथा यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए । उन्होंने पुलिस लाइन का भ्रमण किया । इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की । आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार पांडे सहित प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।






