अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ शुभारंभ

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2025 व योग सप्ताह (15 जून, 2025 से 21 जून, 2025) तक मनाया जायेगा। इस वर्ष भारत सरकार ने ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग / YOG FOR ONE EARTH ONE HEALTH” घोषित की गयी है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में 15 जून, 2025 को सुबह 05:30 बजे सदर विधायक, डा० मनोज प्रजापति, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुलदीप निषाद, जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीना, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), डिप्टी कमिश्नर, मनरेगा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डा० निरेन्द्र बहादुर सिंह ने योग प्रवर्तक महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्जवल्लित कर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, आयुष सुजीत कुमार, डा० छन्दीलाल (नोडल) डा० आशीष पाण्डेय, डा० विकास जायसवाल, डा० मनीष कुमार चौधरी, डा० प्रियंका प्रजापति, प्रदीप कुमार मिश्र, कनिष्ठ सहायक, मनोज कुमार, कनिष्ठ सहायक, रामऔतार फार्मासिस्ट, रामनरेश सिंह, फार्मासिस्ट, संजय कुमार, सुशीलचन्द्र, आनन्द द्विवेदी, मुन्नीलाल सहित विभागीय कर्मचारी, नगरवासी बुद्धजीवी मौजूद रहे। डा० बृजेश कश्यम, योग प्रशिक्षक अमित कुमार बाथम, योग सहायक ने योगाभ्यास कराया गया।






