UP POLICEउत्तर प्रदेशहमीरपुर
पुलिस ने 6 किलो सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की मौदहा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत बिहार के चम्पारन, ग्राम गोवरहिया निवासी 24 वर्षीय गांजा तस्कर नुरसाद अंसारी पुत्र तमजीद अंसारी को 6 किलो सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ सिजनौडा क्रासिंग मौदहा हमीरपुर के पास से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। मौदहा पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ मु0अ0सं0 226/2025 धारा 8/20 NDPS Act के तहत दर्ज कर अदालत में पेश किया। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जांबाज एस आई मनोज पाण्डेय, एस आई कृष्णदेव मिश्रा सहित कांस्टेबल गिरेन्द्र कुमार खासतौर से शामिल रहे।






