हमीरपुर के राठ में दबंगों को नहीं पुलिस और कानून का खौफ, मामला दर्ज
पीड़ित को फोन पर दे रहे हैं उठा ले जाने की धमकी

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के राठ में दबंगों को नहीं पुलिस और कानून का खौफ। क्योंकि मामला दर्ज होने के बावजूद दबंग और बेखौफ अपराधी पीड़ित युवक को फोन पर उठा ले जाने की दे रहा है धमकी, जबकि इस मामले को देख रहे राठ पुलिस के दरोगा को दो चार हजार रुपये देकर कर रहा सैट करने की बात। वही पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम चिरवा निवासी आलोक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने 11 जुलाई को राठ कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 10 जुलाई 2025 को जब वो दोपहर में दुकान पर बैठा था। उसी दौरान कपिल पांचाल पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुर्रा अपने साथी के साथ आया और उसे मोटरसाइकिल से अपने साथ नहर बाईपास कुर्रा रोड पर ले गया, जहां पर उसके दो तीन अज्ञात साथी पहले से ही मौजूद थे। वहीं बाईक चला रहे युवक ने बाईक रोककर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसे बैल्ट और लात घूँसों से बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद दबंग और बेखौफ अपराधी मौके से फरार हो गये थ। वही राठ पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर दबंग युवक कपिल पांचाल पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुर्रां राठ सहित उसके बाकी साथियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 329/ 25 धारा 115(2) /352/ 351(3) /324(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू करदी है।






