उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
हमीरपुर के पौथिया स्टेट हाईवे किनारे युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप,
परिवार वालों ने कत्ल के बाद लाश को झाडियों में फेंकने का लगाया इल्जाम

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया में स्टेट हाईवे के किनारे झाडियों में युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप। युवक के परिवार वालों ने उसका कत्ल करके लाश को झाडियों में फेंकने का लगाया इल्जाम। वही झाडियों में युवक की लाश पडी़ होने की जानकारी मिलने पर ललपुरा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बारीकी से जांच करने के बाद, पंचनामा भर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। जबकि पुलिस ने बताया कि लाश की पहचान कोतवाली सदर के कलौलीतीर निवासी 21 साल के श्यामू पुत्र कमलेश के तौर पर हुई है। वही पुलिस का कहना है कि लाश पर फिलहाल कहीं कोई चोट का निशान नजर नहीं आ रहा है, इसलिये अभी युवक की मौत की असली वजह साफ नहीं हो सकी है, जबकि युवक की मौत की वजह जान्ने के लिये हमें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।






