बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
दो की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में बच्चों के मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में रविवार की रात पड़ोसियों के बच्चों में विवाद के बाद बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। जिसमें उक्त मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनीता सोनी पत्नी अमरीश सोनी, 16 वर्षीय आर्यन सोनी पुत्र अमरीश सोनी तथा दूसरे पक्ष से 29 वर्षीय किशन पुत्र राजबली घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आर्यन और किशन की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।






