उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मियों को अलंकरण

पुलिस महानिदेशक ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कर्मियों को दी शुभकामनाएं

जन एक्सप्रेस लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने तिलक मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय और बाद में गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और उत्कृष्ट सेवा के लिए कई पुलिसकर्मियों को अलंकरण चिन्हों से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह:

रायबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक, कानून व्यवस्था शाखा

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:

धीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक, परिवहन शाखा

पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड):

अंकित कुमार, आरक्षी, सुरक्षा शाखा

पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर):

ओम प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक ,अवधेश कुमार, आरक्षी ,बब्बन यादव, आरक्षी चालक

“पुलिस सिर्फ बल नहीं, भरोसे की छवि है”

अपने प्रेरणादायक संबोधन में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल राजनैतिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और सुरक्षा की व्यापक अवधारणा है। इसमें पुलिस की भूमिका केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं, बल्कि नागरिकों के मन से भय और असुरक्षा को हटाकर आत्मविश्वास जगाने तक जाती है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य किया है। “न्याय, समरसता और मानवता की रक्षा में पुलिस का योगदान, राष्ट्र की स्वतंत्रता को स्थायित्व देता है।

संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक प्रहार

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में संगठित अपराध और माफिया नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 34 माफिया और उनके 91 सहयोगी दोषी सिद्ध हुए हैं, जिनमें से 2 को मृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button