घर के बाहर खड़े बच्चों को कार ने कुचल दिया, मासूमों को जान से मारने की नीयत थी

जन एक्सप्रेस / लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां आशियाना इलाके में बच्चों के ऊपर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक ने घर के बाहर खड़े दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ाता हुआ दिखा है। तीसरा बच्चा कार की चपेट में आने से बच गया।
तीन दिन तक ICU में रहा मासूम
हादसे में पांच साल के मासूम शौविक की पसलियां टूट गई हैं। कॉलर बोन में फ्रैक्चर भी हुआ । तीन दिन तक मासूम आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझता रहा है।
परिजनों का आरोप जान से मारने की नीयत में था कार सवार –
वहीं गंभीर हालत में बच्चे को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया | बच्चे के दादा हरिद्वार पांडे का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से बच्चे पर गाड़ी चढ़ाई गई है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर सीएल वर्मा और उसका बेटा अस्पताल तक नहीं पहुंचे। कार ड्राइवर उल्टा बच्चे की गलती बताकर परिजनों को गुमराह करने लगा |
आरोपियों कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस –
वहीं बच्चे के घर वालो का कहना है कि पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस लटकाती रही। वहीं बच्चों के ऊपर कार चढ़ाए जाने का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही अब लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।






